कोडरमा: झारखंड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा
देश के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर स्थानीय महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में समाजसेवी, शिक्षाविद एवं महाविद्यालय के सचिव डॉ. डी.एन. मिश्रा ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।