कोडरमा: सोशल मीडिया पर चर्चित गौसेवक बीरू यादव ने श्री कोडरमा गौशाला को ₹1.25 लाख का सहयोग दिया, बने मिसाल
कोडरमा जिले के चर्चित गौसेवक और ब्लॉक रोड स्थित बीरू फर्नीचर के प्रोपराइटर वीरेंद्र यादव ने एक बार फिर समाज के सामने गौसेवा की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने फर्नीचर शोरूम में रखे श्री कोडरमा गौशाला समिति के गौ ग्रास डब्बे से प्राप्त राशि से एक लाख 25 हजार का सहयोग गौशाला को प्रदान किया है।