कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के चंद्रोडीह में मिनी ट्रक और ऑटो की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
कोडरमा थाना क्षेत्र के चंद्रोडीह गांव के पास कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग पर एक मिनी ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है।