बरेली: कैंट थाने में तैनात दरोगा को काली फिल्म लगाकर कार चलाना पड़ा महंगा, 13 हजार रुपए का हुआ चालान
कैंट थाने में तैनात दरोगा नरेंद्र शर्मा को काली फिल्म लगाकर कार चलना महंगा पड़ गया। मामले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। दरोगा की कार का 13000 का चालान काटा गया है। मामले की शिकायत एसपी ट्रैफिक तक पहुंच गई थी। जिसके बाद मामले में कार्यवाही की गई है।