अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र के नोहरेपुर निवासी 25 वर्षीय मनोज पुत्र भवानी प्रसाद बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे देवकली चौराहे के पास अचानक सामने आई नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। क्षेत्र में लगातार हो रहे वन्यजीवों के कारण सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
ऐसी ही स्थानीय और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें।
#Amethi #BazarShukul #RoadAccident #Nilgai #Devkali #BreakingNews #KhabarPublic
Amethi, Amethi | Jul 26, 2026