कटघोरा: कुसमुंडा में चोरों ने दो दुकानों के छप्पर तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक और डेयरी दुकान को बनाया निशाना
कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र स्थित विकास नगर शॉपिंग सेंटर में बीती रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने छप्पर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और नगदी समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।पहली चोरी शॉपिंग सेंटर की बिजली दुकान में हुई।