ग्यारसपुर: बारदाना संकट से किसान परेशान, तीन दिनों से खरीदी व्यवस्था ठप
ग्यारसुर के हैदरगढ़ क्षेत्र के युसूफगंज, सरदारपुर और खिरिया खरीदी केंद्रों पर पिछले तीन दिनों से बारदाने की कमी के चलते खरीदी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बारदाना नहीं मिलने से किसानों को अपनी उपज लेकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर केंद्रों पर डटे हुए हैं, लेकिन तौल और खरीदी नहीं हो पा रही है।