शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 428 वाहनों के काटे गए चालान
Shamli, Shamli | May 23, 2026 शनिवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को जनपद में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 428 वाहनों के चालान काटे गए। विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों को नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा व सुरक्षित परिवहन के प्रति जागरूक भी किया।