लातेहार: परिषदन में युवा कांग्रेस की बैठक पर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग
बुधवार को परिसदन भवन में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक में गुरुवार की दोपहर करीब चार बजे तक जमकर जुबानी जंग छिड़ गई। परिसदन परिसर में राजनीतिक बैठक आयोजित किए जाने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई, जबकि कांग्रेस ने इसका पलटवार किया।