शाहजहांपुर: जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 8 निरीक्षक और उप निरीक्षकों को किया स्थानांतरित
दरअसल पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 8 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का स्थानांतरित किया है। पुलिस अधीक्षक ने थाना सदर बाजार के उस्मान बाग चौकी के उपनिरीक्षक रणजीत सिंह को निगोही की टिकरी चौकी और निगोही की टिकरी चौकी के उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को उस्मान बाग चौकी पर स्थानांतरित किया है।