शाहजहांपुर: मदनापुर के समसपुर गांव की महिला ने पुरानी रंजिश के चलते बेटे के साथ मारपीट का लगाया आरोप, आज एफआईआर दर्ज
दरअसल थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव समसपुर की रहने वाली महिला चैतन्य कुमारी ने पुलिस को शिकायत देकर पुरानी रंजिश के चलते बेटे के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका बेटा 10 अगस्त को सुमित धान की रखवाली करने गया था। उसके बाद घर वापस लौट रहा था। तभी गांव के ही लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की।