आगर: आगर मालवा जिले में कलेक्टर के आदेश पर घोषित किए गए तीन स्थानीय अवकाश
कलेक्टर प्रीति यादव के आदेशानुसार अपर कलेक्टर आर.पी. वर्मा द्वारा शुक्रवार शाम 5 बजे आगर मालवा जिले के लिए वर्ष 2026 में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी के अवसर पर 24 अगस्त (सोमवार), महानवमी-दशहरा पर्व पर 19 अक्टूबर (सोमवार) तथा भाई दूज पर्व पर 11 नवंबर (बुधवार) को सम्पूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा