आगर: जिला अस्पताल के निरीक्षण में उजागर हुई अव्यवस्था, 23 में से केवल 6 डॉक्टर मिले, गंदगी पर अधिकारियों ने जताई नाराज़गी
एसडीएम मिलिंद ढोके एवं तहसीलदार विजय सेनानी ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल आगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह अव्यवस्थित पाई गईं, जिस पर अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई। ड्यूटी रजिस्टर की जांच में सामने आया कि ओपीडी की सुबह की शिफ्ट में 23 डॉक्टरों की ड्यूटी दर्ज थी, लेकिन मौके पर मात्र 6 डॉक्टर ही उपस्थित