बक्सर: बक्सर में महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्लम बस्तियों में शिक्षण सामग्री की वितरित
Buxar, Buxar | Jan 12, 2025 राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के द्वारा स्लम बस्तियों में शिक्षण सामग्री व मिठाई बांटा गया। बता दें की राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दौरान फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक के निर्देश पर शाहाबाद संयोजक रविराज के नेतृत्व में शिक्षण सामग्री बांट कर स्वामी जी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।