बाह: जैतपुर पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
थाना जैतपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। मंगलवार रात चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जवाबी कार्रवाई में शिव प्रताप उर्फ गेंदा के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक सरकारी रिवॉल्वर व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। दूसरे आरोपित कृष्णा यादव के पास से