रायपुर: बालिका शिक्षा से समाज होगा सशक्त, कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान
Raipur, Ajmer | Jul 14, 2026
रायपुर में आम चौरासी मेवाड़ मदारिया खटीक समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि ज्ञानचंद खटीक ने कहा कि समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है और बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देना समय की आवश्यकता है। बैठक में बाल विवाह और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया गया।