जोधपुर: नागोरी बेरा मंडोर रोड पर आपसी विवाद में युवक पर चाकू से किया गया हमला
जोधपुर शहर के नागोरी बेरा मंडोर रोड पर एक युवक पर चाकू से हमला किया गया युवक चाकू के वार से जख्मी हो गया।उसका मेडिकल कराए जाने के साथ मंडोर थाने में आज मंगलवार दोपहर 12:30 बजे केस दर्ज करवाया गया।पुलिस ने अब नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की है।