जोधपुर: बासनी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में एक बदमाश को किया गिरफ्तार
बासनी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में आज मंगलवार दोपहर 1:00 बजे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोकल सप्लायरों को मादक पदार्थ सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस मादक पदार्थ तस्करी को लेकर पूछताछ कर रही है।