जोधपुर: सदर थाना क्षेत्र में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर एक युवक के साथ की गई मारपीट, केस दर्ज
जोधपुर के प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र में एक युवक का रास्ता रोककर शराब के लिए रुपए मांगे गए रुपए देने से इनकार करने पर युवक से मारपीट की गई। जिससे वह जख्मी हो गया पीड़ित ने आज मंगलवार दोपहर 2:00 बजे नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।