कन्नौज: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने तालग्राम थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के द्वारा थाना तालग्राम का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कार्यालय, मेस, आरक्षी बैरक एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया,थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच की गई, और संबंधित अधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश।।