दाउदनगर: भखरुआं पटना रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया, नीति और सिद्धांतों पर भी हुई चर्चा
बकरा पटना रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में बुधवार को 11:00 बजे से भाकपा माले का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि देश में लाखों भारतीयों को अपने ही वोटो के अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।आरोप लगाया कि हम अपने ही देश में तानाशाही सरकार की मार झेल रहे हैं।