गोरखपुर: मिट्टी के ढेर में दफन हुई जिंदगी, सोते मजदूर पर डंपर से गिराई मिट्टी, दबकर मजदूर की मौत, डंपर चालक गिरफ्तार
गोरखपुर में फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बांसस्थान निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर दलाल चौराहे के पास डिवाइडर पर सो रहे एक मजदूर की डंपर से गिराई गई मिट्टी में दबकर मौत हो गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि डंपर चालक ने डिवाइडर पर सो रहे मजदूर को देखे बिना मिट्टी गिरा दी, जिससे वह मिट्टी के नीचे दब गया