गुमला: सेमरा जंगल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन भाई घायल
Gumla, Gumla | Jul 10, 2026 गुमला-पालकोट रोड स्थित सेमरा जंगल के समीप शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक ही परिवार के तीन भाई घायल हो गए। घायलों में कोलेबिरा निवासी मनोज ठाकुर, अरविंद माझी और जितेंद्र ठाकुर शामिल हैं। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो के जरिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।