मंझनपुर: कोखराज थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप, थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद जब वह शिकायत लेकर कोखराज थाने पहुंची तो पूरे दिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में एसपी से शिकायत की गई है।