लालगंज: बसही कलां गांव में महिला को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने आभूषण और नगदी लूटकर फरार हो गए, पुलिस कर रही जांच
लालगंज थाना क्षेत्र के बसही कलां गांव में सोमवार-मंगलवार की आधी रात करीब 12:30बजे फिल्मी स्टाइल में एक महिला को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने लाखों रुपए के आभूषण व नगदी लेकर चले गए। जिस समय यह वारदात हुई उस समय कमलेश मौर्य की पत्नी करिश्मा घर में अकेली थी। बाकी सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।