ऊंचाहार: कजराबाद ऊँचाहार देहात गांव में महिला के साथ मारपीट का मामला, तीन लोगों पर दर्ज हुआ केस
ऊँचाहार क्षेत्र के कजराबाद ऊँचाहार देहात गांव में दबंगों द्वारा महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।गाँव की रहने वाली कनकलता ने बताया कि, बुधवार की सुबह रंजिशन पड़ोस के कुछ लोगों ने गाली गलौच करते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया ।पुलिस ने गांव के ननकऊ,रामू व आजाद पर केस दर्ज हुआ है।