फूलपुर: मेज़वां में कैफ़ी आजमी स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास, एक साल में होगा निर्माण
आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवां गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे कैफी आजमी स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास अभिनेत्री शबाना आजमी, अमेरिका से आईं डॉ. बीना पुरी और नम्रता गोयल ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम की शुरुआत कैफी आजमी और शौकत कैफी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई ।