दतिया में मंगलवार को हुई जनसुनवाई का एक वीडियो बुधवार दोपहर 01 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंदरगढ़ क्षेत्र का एक बुजुर्ग ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर कलेक्टर के सामने पहुंचा, लेकिन वहां जो दृश्य सामने आया, उसने पूरे जनसुनवाई कक्ष को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। बुजुर्ग की शिकायत थी कि उसे वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है।