लखीसराय: जिला स्थापना दिवस की तैयारी तेज, पुरानी बाजार मुख्य मार्ग पर सजाया जा रहा तोरण द्वार
लखीसराय। जिले के 33 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 3 जुलाई को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा शहर को आकर्षक रूप देने के लिए विभिन्न स्थानों पर सजावट का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार पूर्वाह्न 10:30 पर पुरानी बाजार मुख्य मार्ग पर भाव तोरण द्वार लगाया गया।