लखनपुर: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण कैंप का शुभारंभ किया
शासन द्वारा अस्पतालों के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत 14 वर्ष के बालिकाओं को HPV का टीकाकरण किया जाना है। लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 अप्रैल दिन सोमवार को विकासखंड स्तरीय HPV कैंप का कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुभारंभ किया है।