जलडेगा: जलडेगा में 25 नवंबर से लगेगा रास मेला, बैठक के बाद तैयारियां शुरू
जलडेगा के दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को संध्या में श्री राधा कृष्ण रास मेला समिति की बैठक अध्यक्ष हेमशरण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 25 नवंबर बुधवार की संध्या से रास मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम, छऊ नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अगली बैठक जल्