कालपी: कालपी में चौरासी गुंबद से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Jun 6, 2026 कानपुर नगर के थाना रेवाना के ग्राम अकबरपुर झवैया निवासी विमल पुत्र सुरेश कुमार ने 5 जून को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि बीती 4 जून को चौरासी गुंबद से उसकी बाइक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए शनिवार की दोपहर करीब 4 बजे जानकारी दी है।