बरेली: लाउडस्पीकरों पर पुलिस का डंडा, कहीं उतारे तो कहीं आवाज कम कराई
बरेली एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर बरेली पुलिस ने सुबह 5 से 7 बजे तक जिलेभर में लाउडस्पीकर चेकिंग अभियान चलाया। 460 जगहों पर जांच हुई, नियम तोड़ने पर कई इलाकों से ध्वनि विस्तारक यंत्र उतरवाए गए, जबकि 116 लाउडस्पीकरों की आवाज मानक के अनुसार कम कराई गई। अभियान से पूरे जिले में हड़कंप मच