अतरी: नासिर बिगहा विद्यालय परिसर में मंदिर तोड़ने पहुंचे सीओ,ग्रामीणों के विरोध के बाद 8 दिन का दिया गया समय
अतरी प्रखंड के नासिर बिगहा विद्यालय कैंपस में स्थित शंकर भगवान के मंदिर को तोड़ने के लिए बुधवार को अतरी सीओ दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे।जैसे ही प्रशासनिक टीम वहां पहुंची,ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया और मापी को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।ग्रामीणों ने सीओ को बताया कि विद्यालय के नाम पर कुल 8 डिसमिल जमीन दर्ज है, जबकि 2 डिसमिल जमीन रैयती है।