नटेरन: क्षेत्र से लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
नटेरन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिछले दिनों लापता हुई एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बालिका बिना बताए घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। मामले की