कोंडागांव: कोंडागांव में मुरिया समाज ने केंद्र व राज्य सरकार को सौंपा ज्ञापन, आदिवासी हितों के संरक्षण की मांग की
मुरिया समाज जिला इकाई कोंडागांव द्वारा आज सोमवार दोपहर 12 बजे SDM कार्यालय पहुंचकर आदिवासी समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक अधिकारों के संरक्षण को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन केंद्रीय गृहमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोंडागांव के माध्यम से प्रेषित किया गया।