बहेड़ी: चौधरी वाले ताज़िए के इमाम बाड़े पर पहुंचे सीओ इंस्पेक्टर, कहा- 12 फीट तक के ताज़िए रोड पर लाने की है इजाज़त
बहेड़ी नगर के चौधरी वाले ताज़िए के 12 फीट से अधिक ऊंचाई होने और उसी ऊंचाई के साथ ताज़िए को मोहर्रम के मौके पर घुमाए जाने की तैयारी की सूचना पर सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा एवं पुलिस फोर्स के साथ आज करीब 12 बजे चौधरी वाले ताज़िए के इमामबाड़े पर पहुंचे और ताज़िए की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं रखने की हिदायत दी।