गम्हरिया: गम्हरिया सहयोग शिविर में 48 मामलों का मौके पर ही समाधान
मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सदर पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री शीला मंडल, डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप सिंह मौजूद रहे। शिविर में कुल 49 मामले आए, जिनमें 48 का मौके पर निष्पादन किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी शिकायत पर मंत्री ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।