बेगूसराय: बेगूसराय के पचंबा में दबंगों ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों को पीट-पीट कर किया घायल
बेगूसराय में बच्चों के विवाद में एक बार फिर दबंग ने पिता पुत्र समेत पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पचंबा गांव की है। पीड़ित दुलारचंद महतो ने बताया की दिन में उनके पुत्र एवं राजेश कुमार के बीच किसी बात को लेकर मैदान में ही विवाद हुआ था।