बेगूसराय: BSS कॉलेजिएट प्लस टू विद्यालय में डीएलएड की परीक्षा सम्पन्न, पहली पाली में 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित
बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू विद्यालय में डीएलएड की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. प्रथम पाली में कुल 668 परीक्षार्थियों में 652 उपस्थित एवं 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 658 परीक्षार्थियों में 642 उपस्थित एवं 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने बुधवार की शाम 05: बजे कही.