चम्बा : भटियात में 332 करोड़ की विकास परियोजनाओं की समीक्षा, जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
भटियात विधानसभा क्षेत्र में करीब 332 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। चुवाड़ी के जनजातीय भवन सिहुंता में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
पठानिया ने अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने और जून 2027 तक सभी जारी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।
जल शक्ति विभाग के तहत करीब 191 करोड़ रुपये, जबकि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करीब 141 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा सिहुंता राजकीय महाविद्यालय के करीब 9 करोड़ रुपये के भवन सहित स्कूल, स्वास्थ्य संस्थानों और सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।
विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता किए बिना कार्य समय पर पूरा करने और परियोजनाओं में आ रही अड़चनों को आपसी समन्वय से दूर करने के निर्देश दिए।
वहीं, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का चंबा दौरा जल्द प्रस्तावित है। इस दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र में कई करोड़ों की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास होने की संभावना है।
#Bhatiyat #KuldeepPathania #Chamba #HimachalPradesh #VikasPariyojna #SukhvinderSinghSukhu #HimachalNews #ChambaNews #Development #hpnews
Chamba, Chamba | Sep 6, 2026