मंझनपुर: डोरमा के प्रधान पर जानलेवा हमला व घर में लूटपाट मामले में FIR दर्ज ना होने पर लोगों ने पुलिस कार्यालय का किया घेराव
सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा गांव में वर्तमान प्रधान पर 30 अगस्त को जानलेवा हमला हुआ था जानलेवा हमले में प्रधान श्रवण कुमार को गंभीर चोटें आई है। उसे गंभीर हालत में मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि सैनी थाना पुलिस ने विपक्षियों से साठगांठ कर उल्टा प्रधान पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया है। रविवार को पुलिस कार्यालय का ग्रामीणों ने घेराव किया है