धमतरी: भारी मात्रा में हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, कार में बेच रहे थे हेरोइन
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के बस स्टैंड के पास दो युवक के द्वारा कार में मादक पदार्थ हेरोइन बेचने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो युवक को कार के साथ पकड़ कर की तलाशी लिया। इस दौरान कार से 10.33 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। वही आरोपियों के पास से करीब ₹12000 नगद, दो मोबाइल।