बहराइच: बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया रवाना
बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार पांडे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त जो की कोतवाली नगर इलाके के महाजनी टोला किला का निवासी है जो मारपीट के मुकदमे में वांछित चल रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया है और न्यायालय रवाना कर दिया गया है।