बहराइच: रतनपुर के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान व्यक्ति की हुई मौत
बलरामपुर जिले के थाना गौरा चौराहा के ग्राम रतनपुर विजय नगर निवासी ओम प्रकाश (50) पुत्र राम समुझ पैदल जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बलरामपुर से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।