बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को प्रेक्षकों ने 56वीं लोकसभा बहराइच क्षेत्र के प्रत्याशियों व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोमवार को बैठक के दौरान प्रेक्षकों ने कहा कि फ्री एंड फेयर इलेक्शन संपन्न करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाये।