बहराइच: मुकेरिया गांव में भूमि विवाद में जमकर हुई मारपीट,5 घायल,हमलावरों की वारदात से मची भगदड़
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकेरिया गांव में गेहूं की कटी फसल की दंबाई करा रहे किसानों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ लाठियां भांजी। जिसके चलते भगदड़ मच गई। हमलावरों ने किशोरी सहित चार को घायल कर दिया। घायलों को आनन फानन में मेडिकल कॉलेज लाया गया है। दो घायलों के सिर में गंभीर चोटे आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।