बहराइच: नानपारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर मटेही के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, दूसरा हुआ घायल
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मनपुर मटेही के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जा रहा है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।