गोरखपुर: गोरखपुर से पोलियो पर प्रहार! सांसद रवि किशन ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की, बोले- कोई बच्चा नहीं छूटेगा
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत सांसद रवि किशन शुक्ला ने जिला महिला चिकित्सालय से की। सांसद ने 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।इस दौरान सांसद रवि किशन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को समाप्त करना है