जांजगीर: जिला कलेक्ट्रेट में जनदर्शन आयोजित, 78 आवेदन पर कलेक्टर ने समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, राजस्व अभिलेख सुधार, ऋण पुस्तिका और आय, निवास, जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मामले प्रमुख रहे। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।